नंदगंज (गाजीपुर), 25 अप्रैल 2026। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक आपात बैठक नगर के कान्हा हवेली में जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया गया। इस संबंध में जानकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी ने दी।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को व्यापारियों के हित में बड़ा कदम बताते हुए इसे व्यापार मंडल की जीत करार दिया। जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के प्रयासों और दबाव के चलते सरकार ने यह सराहनीय निर्णय लिया है।
बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष सुप्रोतीम बागची ने किया। इस दौरान जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, गोपाल जी चौरसिया, मधु विश्वकर्मा, विशाल चौरसिया, कमरूजमा अंसारी, नगर महामंत्री आकाशदीप, अभिषेक गुप्ता, सलीम अंसारी, नगर कोषाध्यक्ष अब्दुल फैजान, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, गोपाल जी वर्मा, निखिल गुप्ता, अभिलाष वर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
