अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में


सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे रविवार रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेवराई चौकी प्रभारी विपिन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक पेट्रोल पंप के पीछे चप्पल उतारकर सोया हुआ था। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में था और अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मर्चरी भेज दिया है। साथ ही, आसपास के थानों को भी सूचना देकर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से किसी भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचित करने की अपील की है। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें