बहादु गाज़ीपुर۔ विभूति नारायण मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गरीब और असहाय बच्चों में स्टेशनरी का वितरित किया गया और इसी क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ और जन सेवा बाल विद्यालय रामगढ़ मठिया में बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्टेशनरी पाकर बच्चे बेहद खुश हुए और निरंतर स्कूल आने का संकल्प लिया। संस्था प्रमुख आलोक राय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने का लक्ष्य है और इसके लिए हम सब लोगों को मिलजुल कर निरंतर कार्य करना होगा कार्यक्रम को निरंतर करने का प्रयास जारी रहेगा। जबकि अंकित सर ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के वंचित वर्ग के तक सहायता पहुंचाना है और इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर दुर्गेश राय, कुलदीप जायसवाल,अनंत राय, ऋषभ राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
विभूति नारायण मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंद बच्चों में स्टेशनरी वितरित
