सादात – गाज़ीपुर
थाना क्षेत्र के मजुई गांव में एक ही परिवार की दो महिलाओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार रात हुई इन मौतों से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सादात रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क सलामतुल्ला की 52 वर्षीय बहन दिलजहां बेगम पत्नी अब्दुल्ला की शुक्रवार रात हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। दिलजहां बेगम की मौत की खबर मिलते ही उनकी चाची, 62 वर्षीय राबिया बेगम पत्नी इलियास मंसूरी को भी हार्ट अटैक आ गया। राबिया बेगम की दिलजहां की मौत के लगभग दस मिनट बाद ही मृत्यु हो गई। शनिवार शाम को दोनों महिलाओं को गांव के कब्रिस्तान में एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे।
