नंदगंज में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे कोचिंग सेंटरों पर उठे सवाल, बंद कराने की मांग तेज


नंदगंज(ग़ाज़ीपुर )। नंदगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कोचिंग सेंटरों की बाढ़ सी आ गई है। गांवों की चट्टी-चौराहों पर तेजी से खुल रहे इन कोचिंग संस्थानों को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि अधिकांश कोचिंग सेंटर बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन और निर्धारित मानकों को पूरा किए ही संचालित किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन कोचिंग सेंटरों के संचालक आकर्षक बैनर, पोस्टर और बोर्ड लगाकर छात्रों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इन प्रचार सामग्रियों पर तथाकथित “सर” का नाम बड़े अक्षरों में लिखा जाता है, लेकिन किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नंबर या वैधानिक जानकारी दर्ज नहीं होती। साथ ही, पिछले वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की फोटो और प्रतिशत दर्शाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को प्रभावित किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन कोचिंग संस्थानों में न तो पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही शिक्षण के निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रति छात्र 500 से 1000 रुपये तक की फीस वसूली जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक कई बैचों में छात्रों को पढ़ाया जाता है, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों के विरुद्ध चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ऐसे संस्थानों पर रोक लगाना आवश्यक है ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें