एसडीएम ने किया वार्डों का निरीक्षण


गाज़ीपुर۔ एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार ने आज प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया के साथ नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर के वार्ड नम्बर 4 का दौरा करके लोगों से साफ सफाई सड़क पानी और नाली खड़ंजा इत्यादि का जायजा लिया। जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने पुरानीगंज पुलिया के नीचे बहने वाले जाम पड़े नाले की तत्काल प्रभाव से साफ सफाई करने और झूलन शाह के घर के सामने नाली के ऊपर पटिया लगाने, तथा डॉक्टर नेसार के घर के सामने बने अनावश्यक ब्रेकर को हटाने एवं भोला साहनी के घर के पास क्षतिग्रस्त मार्गों का जीर्णोद्धार करने का निर्देश अपने मातहतों को दिया। वहीं पर मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए निरंतर दवा का छिड़काव करने और सभी चीजों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश जे ई डूडा मयंक राय तथा नगर पंचायत के बड़े बाबू हरि प्रकाश को दिया। साथ ही साथ उन्होंने मोहल्ले में युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनसे उनकी पढ़ाई और तैयारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की और साफ सफाई एवं नगर पंचायत से जुड़ी हुई शिकायतों के बारे में पूछा तो सभी ने साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया। वार्ड सभासद अजय राय ने वार्ड की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसका समाधान करने का अनुरोध किया जिसमें शिशु मंदिर के पास बने क्षतिग्रस्त नाले का अविलंब समाधान करने की अपील की जिस पर एसडीएम ने समय रहते सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल संजय कन्नौजिया, इकबाल खान, वार्ड सभासद अजय राय, जमशेद आलम, जफर अकील इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें