महाकाल गैंग बताकर रंगदारी, युवक से मारपीट कर छीने एक लाख रुपये


*वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर*

कुशीनगर ।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रंगदारी और लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगद्दी निवासी इरसाद अपने ससुराल लक्ष्मीगंज से एक लाख रुपये लेकर अपने साले को देने जा रहा था। इसी दौरान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने स्वयं को “महाकाल गैंग” का सदस्य बताते हुए रंगदारी के अंदाज में उसके साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद एक लाख रुपये छीन लिए। घटना का लगभग 18 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित इरसाद ने इस मामले में नेबुआ नौरंगिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें