ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन में 16 ब्लॉकों के प्रभारी मनोनीत, संगठन विस्तार को मिलेगा नया बल


गाजीपुर। सामाजिक संगठन ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में ब्लॉक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला गठन प्रभारी प्रमोद राय द्वारा संगठन के विस्तार और सक्रियता को बढ़ाने के लिए जनपद के कुल 16 ब्लॉकों के प्रभारी मनोनीत किए गए हैं।उन्होंने बताया कि यह कदम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवमनोनीत ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए नई टीम का गठन करेंगे और संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिला गठन प्रभारी प्रमोद राय ने कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सक्रिय टीम का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवमनोनीत प्रभारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

 

ब्लॉक प्रभारी इस प्रकार हैं—

भांवरकोल ब्लॉक के लिए विजय बहादुर राय (जिला मंत्री), मुहम्मदाबाद के लिए राजू राय (जिला मंत्री), बाराचवर के लिए नारायण राय (जिला मंत्री), कासिमाबाद के लिए धनंजय प्रधान (जिला मंत्री), मरदह के लिए रविशंकर राय (जिला उपाध्यक्ष), बिरनो के लिए तीर्थराज राय (जिला मंत्री), जखनियां के लिए दिनेश राय (जिला मंत्री), मनिहारी के लिए दीनबंधु राय (जिला उपाध्यक्ष), सादात के लिए रत्नेश राय (जिला मंत्री), सैदपुर के लिए डॉ. आलोक राय (जिला उपाध्यक्ष), देवकली के लिए राजेश राय (जिला मंत्री), करंडा के लिए हिमांशु राय सोनू (जिला महामंत्री), गाजीपुर सदर के लिए राकेश रंजन राय (जिला महामंत्री), जमनिया के लिए शैलेन्द्र राय (जिला मंत्री), रेवतीपुर के लिए पवन राय (जिला उपाध्यक्ष) तथा भदौरा ब्लॉक के लिए अश्विनीकांत राय (जिला मंत्री) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत ब्लॉक प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा समाजहित में संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें