वाराणसी के डॉ. अजीत सैगल को मिला गौरवपूर्ण सम्मान


5 अप्रैल रविवार को योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के स्वर्ण जयंती समारोह में वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजीत सैगल को सम्मानित किया जाना न केवल चिकित्सा क्षेत्र बल्कि समाज सेवा और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

डॉ. अजीत सैगल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने इसे अपने मरीजों, सहयोगियों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है, और वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ अनुराग टंडन, डॉ अरुण त्रिपाठी, डॉ अतुल सिंह, डॉ के पी अग्रवाल, डॉ एस सी गोयल, डॉ संजय यादव, सुमन पाठक, संजीव अग्रवाल, डॉ आनंद शर्मा, रंजीत चढ्ढा, चंद्र शेखर कपूर, वीरेंद्र कपूर तथा डॉ शैलेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने डॉ. सैगल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, रंगमंच के प्रति लगाव और एक उत्कृष्ट अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है। उनके इस गौरवपूर्ण सम्मान से चिकित्सा जगत के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

डॉ. सैगल को इस उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की लोगो ने कामना किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें