धरी खुर्द ग्राम पंचायत में पीडीए एवं सामाजिक न्याय जन चौपाल सम्पन्न, सामाजिक एकता और संघर्ष का आह्वान


नंदगंज (ग़ाज़ीपुर )।देवकली ब्लॉक अंतर्गत धरी खुर्द ग्राम पंचायत में रविवार को पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) तथा सामाजिक न्याय विषयक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समय में पूंजीवाद, संघवाद, फिरकापरस्ती, मनुवाद, नफरत और दलाल संस्कृति जैसी प्रवृत्तियों से समाज को आजादी दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं से आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना हो सके।

वक्ताओं ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान देश की आत्मा है, जिस पर निरंतर खतरे मंडरा रहे हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और न्यायप्रिय लोगों को एकजुट होकर ऐसी ताकतों का मुकाबला करना होगा।

चौपाल में यह भी जोर दिया गया कि आने वाले चुनावों में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, ईमानदार, चरित्रवान और स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधियों का चयन किया जाना चाहिए, जो जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठा सकें।

कार्यक्रम को सूरज राम बागी (प्रदेश सचिव, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश), बलिकरन सिंह यादव (पूर्व डीआईजी), जगत मोहन बिंद (सपा नेता), श्रीमती राजकुमारी बिंद (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अरविंद कुमार बिंद (वरिष्ठ अधिवक्ता) सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अकबर अली अंसारी ने की, जबकि संचालन सीता राम बिंद द्वारा किया गया। चौपाल का समापन सामाजिक एकता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें