जीएसटी चोरी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस ने भेजा जेल


भांवरकोल। स्थानीय थाना भांवरकोल पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कर अधिकारी गाजीपुर सुभाषचंद्र द्वारा 07 दिसंबर 2025 को डीएनडी कॉलोनी, कानपुर रोड, थाना कृष्णा नगर, जिला लखनऊ निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ जीएसटी चोरी के आरोप में स्थानीय थाना भांवरकोल में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि आरोपी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से कोयले का परिवहन और खरीद-फरोख्त की जा रही थी, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। इसी बीच विशेष जांच टीम (एसआईटी) को उसके ठिकाने की सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद एसआईटी टीम आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच भांवरकोल थाने लाई और उसे थाना प्रभारी संतोष कुमार राय के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जीएसटी से संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मामले की आगे भी जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें