शुभम बर्नवाल को हर्ष राय ने दी बधाई 


गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीन पुर निवासी शुभम बर्नवाल पुत्र स्व०अरविन्द बर्नवाल के पी सी एस परिक्षा में शानदार उपलब्धि के लिए हर्ष राय डायरेक्टर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के द्वारा उनके आवास पर पहुंच कर मिष्ठान खिलाकर एवं अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व में शुभम् ने स्नातक की शिक्षा सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज गांधी नगर से प्राप्त की थी।हर्ष राय के द्वारा शुभम बर्नवाल को बधाई दी गई।साथ ही डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में आमंत्रित किया गया जिसे शुभम बर्नवाल के द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। हर्ष राय ने कहा की शुभम बर्नवाल से आज के समय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एवं विद्यार्थियों को सीखने की आवश्यकता है।शुभम के पिताजी एवं दादी का पिछले वर्ष एक सप्ताह के अंतराल पर निधन हो गया था।पांच लोगों के परिवार से दो सदस्य अचानक इस दुनिया से चले गए। लेकिन मां श्रीमती सुषमा बर्नवाल ने बेटे और बेटी के हौसले को लगातार बढ़ाने का कार्य किया। परिणाम बहुत ही सुखद रहा। अपने पिता की पुण्यतिथि से पहले ही बहन और भाई दोनों ने मां की झोली में खुशियां डाल दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें