बहादुरगंज के महावीर घाट मंदिर परिसर और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 108 बार हनुमान चालीसा पाठ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और “जय श्री राम” तथा “हनुमान जी की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इसके पश्चात विशेष रूप से एक सौ आठ बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने भी भगवान हनुमान की पूजा अर्चना किया, तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने सभी के मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव और प्रगाढ़ कर दिया।
महावीर घाट मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और “जय श्री राम” तथा “हनुमान जी की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इसके पश्चात विशेष रूप से एक सौ आठ बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।