अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, चकरोड की जमीन से हटवाया गया चबूतरा


भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के ग्राम नकटीकोल में कराए जा रहे अवैध निर्माण को प्रशासन ने हटवा दिया। जानकारी के अनुसार, नकटीकोल गांव में सकिचंद प्रजापति के दरवाजे और फुन्नू यादव आदि के खेत के बीच एक चबूतरे का निर्माण कर उसे मजार का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था।

गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस की मोबाइल सेवा 112 पर कॉल कर निर्माण की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण करा रहे घरजुड़ी निवासी मुख्तार, उनके भांजे मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद के कल्याणपुर निवासी मु. साहेब हुसैन (जो अधिकांश समय अपने ननिहाल घरजुड़ी में रहते हैं) तथा नकटीकोल निवासी ओम प्रकाश पांडेय को बुलाया। वहीं, निर्माण का विरोध कर रहे नकटीकोल निवासी माधव राय और पूर्णानंद पांडेय उर्फ विकास को भी थाना मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

समाधान दिवस में मौजूद नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने अपने विभागीय कर्मचारियों, राजस्व निरीक्षक कंगाल राम, मंगला प्रसाद एवं लेखपाल रवि भूषण सिंघलानी से जानकारी लेकर संबंधित स्थल का नक्शा और खतौनी का अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि उक्त निर्माण चकरोड संख्या 168 की सरकारी भूमि पर किया जा रहा था, जो अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।

इसके बाद नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से निर्माणाधीन चबूतरे को हटवा दिया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चकरोड की भूमि को मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद व कंगाल राम, ग्राम प्रधान हृदय नारायण राम, मुख्तार, माधव राय, पूर्णानंद पांडेय उर्फ विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें