गाज़ीपुर जनपद के विधानसभा जखनियां के सादात उत्तरी में ग्राम सचिवालय कबीरपुर, बहरियाबाद में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान के अंतिम दिन के चौथे सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवपुजन चौहान एवं वक्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू नें एवं छठे सत्र के वक्ता आई टी मिडिया जिला संयोजक गर्भजीत सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रद्युम्न राय नें किया सप्तम सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के विचार में भारत देश सर्वोपरि है देश के विकास में हमलोग सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल रहे हैं आज विकास करते हुए हमारी पार्टी राम मंदिर निर्माण,माँ विन्ध्यवासिनी कारिडोर , बाबा विश्वनाथ कारिडोर, मथुरा कारिडोर आदि सांस्कृतिक धरोहरों का विकास किया गया लाखों श्रद्धालू प्रतिदिन दर्शन करते हैं जिस कारण काफ़ी रोजगार का अवसर बढ़ा है एवं भारत सरकार को सबसे ज्यादा GST प्राप्त होती है हमारे उत्तरप्रदेश के जिडीपी में 1% की बड़ोत्तरी हुई है, उत्तरप्रदेश में पहले 50 हजार रुपए प्रति ब्यक्ति आय थी अब बढ़कर 1 लाख 28 हजार हो गया है, अध्यक्षता विमला मौर्या नें किया ।
सादात उत्तरी के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू नें सभी आँगनतुकों का माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया प्रशिक्षण में हरिश्चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता अजय सहाय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अभय कुशवाहा, सुशील राय, संदीप राय, रविशंकर सिंह (सोनू ), उपाध्यक्ष दानिशवरा, झबलू सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप गोंड नें किया।
