भांवरकोल । थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद गांव में बीती रात अवधेश राय की झोपड़ी में बंधी एक गाय को चोरों ने गुरुवार की रात चुरा ले गए। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बगल में स्थित इस गांव में चोरी से गए खोल लिए जाने की घटना से पशुपालक चिंतित हैं। अवधेश राय ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात में भी अपनी दो गाय और एक बछिया को झोपड़ी में बांध कर झोपड़ी में लगे बांस के चचरे को बंद कर घर में सो गए। रात में दो बजे जब उनकी नींद टूटी तो गाय की बोलने की आवाज सुनाई दी। जब वह झोपड़ी के पास आए तो सन्न रह गए। झोपड़ी में लगा बांस का चचरा निकाल कर झोपड़ी से बाहर रखा गया था। झोपड़ी के अंदर बंधी गायों में से एक गाय बगहा सहित गायब थी ,जबकि उसी गाय की बछिया दूसरी गाय के पास खड़ी थी। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थोड़ी ही देर में पुलिस की गश्ती टीम के भी पहुंच गई। अवधेश राय ने बताया कि अभी वह थाने पर तहरीर नहीं दिए हैं।
