DGP UP Archives - Lokadhikar News

थाना दिवस पर जनसमस्याओं की हुई सुनवाई, 20 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण
घोसी (मऊ)। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को थाना दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान थाना परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय पहुंचे, जिनकी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

थाना दिवस पर कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 14 राजस्व विभाग तथा 6 पुलिस विभाग से संबंधित मामले थे। मौके पर राजस्व विभाग के 1 तथा पुलिस विभाग के 2 मामलों का स्थलीय निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि जनता को राहत मिल सके। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक मतीन खान, पारस नाथ, आत्मा राम, तथा लेखपाल अरविन्द पाण्डेय, सौरभ राय, विवेक सिंह, अमित सिंह, शेषनाथ चौहान, आशीष वर्मा उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक आकाश श्रीवास्तव, सूरज सिंह, विजय शंकर सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

The post थाना दिवस पर जनसमस्याओं की हुई सुनवाई, 20 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण appeared first on Lokadhikar News.

सरयू नदी के घाट पर वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पहचान नहीं हो सकी
दोहरीघाट, मऊ |पवन उपाध्याय । दोहरीघाट थाना अंतर्गत मातेश्वरी घाट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव नदी किनारे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना की सूचना डायल 112 पर कॉलर चंद्रिका यादव द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि एक वृद्ध महिला नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि महिला स्नान करने घाट पर आई थी। संभवतः स्नान से पहले ही उसे झटका (दौरा) या हार्ट अटैक आया, जिससे वह नदी के कम गहराई वाले हिस्से में गिर पड़ी और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है। शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

दोहरीघाट के थाना प्रभारी आर. के. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

The post सरयू नदी के घाट पर वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पहचान नहीं हो सकी appeared first on Lokadhikar News.

घोसी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता — शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाची मोटरसाइकिल बरामद
पवन उपाध्याय।

घोसी, मऊ | घोसी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई है। खास बात यह रही कि चोर ने मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जिससे वह पुलिस को धोखा देकर फरार रहने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देश पर वांछित व इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना घोसी प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश यादव व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम नदवासराय अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।

करीब रात 10 बजे एक अपाची मोटरसाइकिल घोसी की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक मुड़कर भागने लगा, लेकिन ब्रेकर के पास बाइक बंद हो गई। मौके पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सद्दाम हुसैन पुत्र सिब्बू निवासी ददिया तिघरा थाना घोसी, जनपद मऊ बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह अपाची मोटरसाइकिल उसने वर्ष 2023 में थाना दोहरीघाट क्षेत्र से चोरी की थी, और उस पर फर्जी नंबर UP61AQ4725 लगाकर घूम रहा था। पुलिस द्वारा जब वाहन की चेसिस संख्या को “चालान ऐप” पर चेक किया गया, तो उसका असली नंबर UP50AZ4468 पाया गया।

थाना दोहरीघाट से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त वाहन के संबंध में पहले से ही मुकदमा अपराध संख्या 0088/2023, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना घोसी पर मुकदमा अपराध संख्या 428/25, धारा 317(2)/318(4)/319(2)/338/336(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल दिग्विजय पासवान एवं कांस्टेबल धर्मपाल भारती शामिल रहे।

Edited by Umashankar

The post घोसी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता — शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाची मोटरसाइकिल बरामद appeared first on Lokadhikar News.