चंदौली Archives - Lokadhikar News

अगर हुई कोई अप्रिय घटना तो जिम्मेदार होंगे जांच अधिकारी – दबंगों की धमकी से सहमे पीड़ित ने पुलिस को चेताया
मुगलसराय (चंदौली): उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच एक पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और जानलेवा धमकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित अमित तिवारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके सीधे जिम्मेदार जांच अधिकारी होंगे।

दबंगई की इंतहा: तुम्हारे कागज फर्जी हैं

मामला 3 फरवरी 2026 का है, जब पीड़ित अमित तिवारी की पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही दबंग संजय तिवारी और रमाशंकर तिवारी ने जबरन पैमाइश शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी जमीन के वैध रजिस्ट्री और खतौनी के कागजात दिखाए, तो विपक्षियों ने उन्हें सरेआम फर्जी बताकर फाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और लाठी-डंडों के जोर पर जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन पर खूंटा गाड़ दिया गया।

सबूतों के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की हिचक

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस का रवैया है। घटना का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ सुनी जा सकती है।

पुलिस की कार्रवाई: शिकायत के बाद जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से गाड़े गए खूंटों को तो उखाड़ दिया। साक्ष्य और तहरीर मौजूद होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा

पीड़ित अमित तिवारी ने मीडिया को बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता सहारा है और इस समय गहरे खौफ में है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:

“अगर स्थानीय प्रशासन और कोतवाली स्तर से मुझे न्याय नहीं मिलता है, तो मैं उच्चाधिकारियों और माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा। पुलिस की सुस्ती दबंगों के हौसले बुलंद कर रही है।”

इलाके में चर्चा है कि क्या चंदौली पुलिस किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रही है?

The post अगर हुई कोई अप्रिय घटना तो जिम्मेदार होंगे जांच अधिकारी – दबंगों की धमकी से सहमे पीड़ित ने पुलिस को चेताया appeared first on Lokadhikar News.

दबंगों के खौफ से भागा पीड़ित, ऑडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा!
मुगलसराय (चन्दौली): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रौना गाँव में जमीन कब्जाने और गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसने पुलिसिया इकबाल को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित अमित तिवारी ने गाँव के ही कुछ रसूखदारों पर अपनी पुश्तैनी जमीन को जबरन हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

क्या है विवाद की मुख्य वजह?

पीड़ित के अनुसार, विपक्षी संजय तिवारी और रमाशंकर तिवारी ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खुद ही जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। अमित का कहना है कि जब उसने अपनी जमीन के असली कागजात और रजिस्ट्री दिखाई, तो दबंगों ने उन्हें सरेआम फर्जी बता दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी देकर इलाके में दहशत फैला दी गई।

वायरल ऑडियो: बेबसी की गूँज

https://lokadhikarnews.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260204-WA0140.mp4

इस पूरे घटनाक्रम का एक ऑडियो क्लिप भी जारी हुआ है, जो दबंगों की क्रूरता और पीड़ित के डर को साफ बयां कर रहा है। ऑडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है कि दबंग किस तरह कानून को हाथ में लेने की बात कर रहे हैं। पीड़ित अमित, जो अपने परिवार का इकलौता सहारा है, इस कदर डर गया कि उसे अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। ऑडियो में अमित बार-बार शासन-प्रशासन पर अपना भरोसा जता रहा है, लेकिन हकीकत इसके उलट दिख रही है।

पुलिस की संदिग्ध भूमिका: खूंटा उखड़ा, पर इंसाफ नहीं!

https://lokadhikarnews.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260204-WA0142.mp4

मामले में सबसे विवादास्पद पहलू पुलिस का रवैया रहा है। जांच अधिकारी मौके पर पहुँचे और दबंगों द्वारा अवैध रूप से गाड़े गए खूंटों को तो उखाड़ दिया। पर साक्ष्य और ऑडियो क्लिप मौजूद होने के बावजूद, पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

बड़ा सवाल

“क्या चन्दौली पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है? अगर पीड़ित के पास वैध कागजात हैं और ऑडियो में यह स्पष्ट है कि पीड़ित के साथ गाली गलौज हुआ, तो आखिर किसके दबाव में दोषियों को बचाया जा रहा है?”

पीड़ित अमित तिवारी ने स्पष्ट किया है कि “यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता तो वह उच्चाधिकारियों के पास जाएगा। वह केवल कानून के दायरे में रहकर अपनी जमीन बचाना चाहता है।”

अब देखना यह है कि क्या जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाला प्रशासन इस बेबस पीड़ित को न्याय दिला पाता है या दबंगों की लाठी के आगे सिस्टम ऐसे ही मौन रहेगा।

The post दबंगों के खौफ से भागा पीड़ित, ऑडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा! appeared first on Lokadhikar News.

जमीन के कागजों को फर्जी बताकर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
“रौना गांव का मामला: खुद ही जमीन नापकर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस से शिकायत”

मुगलसराय (चंदौली)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगई और गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पीड़ित अमित तिवारी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वह अपनी जमीन के वैध दस्तावेज दिखाने गया, तो विपक्षियों ने न केवल उन कागजों को फर्जी करार दिया, बल्कि उसे सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी।

अराजकता की हद: खुद बने कानून

शिकायत के अनुसार, विपक्षी संजय तिवारी और रमाशंकर तिवारी ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खुद ही जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर जबरन मवेशी बांध दिए और अपने लाव-लश्कर के साथ कब्जा करने की नीयत से नाप-जोख करने लगे और खूंटा गाड़ दिए। विरोध करने पर पीड़ित के साथ भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और इलाके में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई।

कानून पर भरोसा

पीड़ित अमित तिवारी ने मुगलसराय कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित को पूर्ण विश्वास है कि स्थानीय पुलिस इन अराजक तत्वों पर नकेल कसेगी और उसे उसकी जमीन पर न्याय दिलाएगी। पीड़ित ने स्पष्ट तौर पर मांग की है कि विपक्षी द्वारा गाड़े गए खूंटे को तत्काल हटाया जाए तथा राजस्व विभाग द्वारा पैमाईश के पश्चात जो भी निर्देश दिए जाएंगे वह स्वीकार होगा।

The post जमीन के कागजों को फर्जी बताकर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार appeared first on Lokadhikar News.

ब्राह्मण हितकारिणी महासभा का बड़ा ऐलान, 16 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगा ब्राह्मण महासम्मेलन
चंदौली। ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को जनपद चंदौली के नौघरा स्थित प्रदेश प्रबन्धक बांके उपाध्याय के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान को लेकर गहन चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष श्री सीताराम उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ब्राह्मणों के सम्मान, उत्थान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

संगठन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि आगामी 16 मार्च 2026 को चंदौली जिला मुख्यालय पर एक भव्य ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की योजना है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाठक, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, रामगोविन्द तिवारी, वृजराज उपाध्याय और दिग्विजय उपाध्याय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post ब्राह्मण हितकारिणी महासभा का बड़ा ऐलान, 16 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगा ब्राह्मण महासम्मेलन appeared first on Lokadhikar News.

अस्सी वर्षीय वृद्ध हुए लापता, परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

कन्दवा, चंदौली । स्थानीय थाना अंतर्गत पई गांव के अस्सी वर्षीय वृद्ध गुलल्लन राय पुत्र नर्बदेश्वर राय घर से ही लापता हो गये है।परिवार जनों के अनुसार गुल्लन राय क़ी मानसिक स्थिति बुढ़ापा के कारण ठीक नहीं थी। उनका कद 5.6 फीट लगभग उम्र- 80 वर्ष लगभग, रंग गेहुँवा और पहनावा- सपेद गज्जी,सफेद लुंगी थी, दिनांक 7 अक्टूबर को जब परिजनों ने उनको दोपहर में ही घर में नहीं पाया तो बहुत खोज बीन क़ी। इधर उधर रिश्तेदारी में भी पूछताछ हुई, शाम तक जब घर वापस नहीं आये तो परिजन बहुत चिंतित हुए और रोने लगे।परिजनों द्वारा अन्य जगहों पर दो दिनों तक खोज बीन किया गया किन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गुमशुदगी क़ी तहरीर थाना में परिवार जनों द्वारा देते हुए आम जनमानस से यह मार्मिक अपील क़ी गई है कि जिस सज्जनों को ये बुजुर्ग दिखे तो ग्राम-पई (कुसी), पोस्ट: कम्हरियाॉ थानाः- कन्दवा जिला चन्दौली (उ0प्र० मोबाइल नंबर :-9580747357, 7985200705 पर सूचना देने की कपा करें। उन्हें पहँचाने पर राह खर्च और उचित पुरस्कार भी दिया जायेगा।

The post अस्सी वर्षीय वृद्ध हुए लापता, परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल appeared first on Lokadhikar News.

मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गाजीपुर बना विजेता,बालक वर्ग में उपविजेता
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को चन्दौली में पालटेक्निक कालेज के इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिसमें गाजीपुर,चन्दौली,जौनपुर,वाराणसी की जनपदीय विजेता टीमों ने भाग लिया। चकिया विधायक मा.कैलाश आचार्य ने आयोजन का शुभारम्भ फीता काटकर किया।

0उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में फाइनल गाजीपुर एवं चन्दौली के मध्य खेला गया। इसमें गाजीपुर के शहीद स्मारक नंदगंज की छात्रा खुशी व काजल विश्वकर्मा विजेता एवं चन्दौली टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में चन्दौली विजेता एवं गाजीपुर के शहीद स्मारक इण्टर कालेज नंदगंज के छात्र राहुल व प्रिंस उपविजेता रहें। विजेता व उपविजेता छात्र -छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। जिला क्रिडा प्रभारी मनोज कुमार सिंह एवं सह क्रिड़ा प्रभारी के दिशा निर्देशन में दोनों ही प्रतियोगिताएं सकुशल हुई।शहीद स्मारक इण्टर कालेज के मण्डलीय विजेता और उपविजेता छात्र -छात्राओं का विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये आशीर्वचन कहा। विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार सिहं ने इस उपलब्धि के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षकों व छात्र/ छात्राओं को बधाई दी। खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र राम व हरिश्चन्द्र राम को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

The post मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गाजीपुर बना विजेता,बालक वर्ग में उपविजेता appeared first on Lokadhikar News.

जल जीवन मिशन कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर मिठाईयां बाँटी।डिजायर इनर्जी सॉल्यूशन कार्यालय से अभिजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के परियोजना प्रबंधक रवि मीना के निर्देशानुसार चकिया, चहनिया, धानापुर तीनों ब्लॉको के कुल ९८ ग्रामसभा में टंकियों पर तिरंगा फहराया गया, और मिठाईयां बांटी गई।

दुल्हीपुर स्थित कार्यालय और नियमताबाद स्थित गोदाम में भी तिरंगा फहराया गया।इस अवसर पर अभिजय श्रीवास्तव,लालू भैया मृत्युञ्जय सिंह, रंजीत जी लोकेश शर्मा,उपेंद्र राव, सरोज पांडेय, इत्यादि शामिल रहे।

The post जल जीवन मिशन कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा appeared first on Lokadhikar News.

असवरिया ग्राम सभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
चंदौली: चंदौली के धानापुर ब्लॉक के असवरिया ग्राम सभा में जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के जेई रमेश पटेल ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेषताएं

जेई रमेश पटेल का संदेश: उन्होंने बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनपद के अन्य गाँवों में भी अनवरत जारी रखा जाएगा और ग्रामीणों से इस मुहीम में सहयोग की अपील की ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन सहयोग द्वारा बढ़ावा मिल सके ।

ग्रामीणों की भागीदारी: वृक्षारोपण कार्यक्रम में सूरज जायसवाल, दिनेश प्रजापति, उपेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने इस अभियान में अपना सहयोग दिया ।

पर्यावरण संरक्षण का महत्व

वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीणों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि ग्रामीणों को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में मदद मिलती है ।

इस अभियान के माध्यम से हम सभी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य बना सकते हैं ।

The post असवरिया ग्राम सभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Lokadhikar News.

अरे ये क्या! किसके दबाव में आकर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू ने नहीं दर्ज किया पीड़ित का लिखित बयान
क्षेत्राधिकारी के सरकारी ईमेल पर प्रेषित             सूचना शिकायत से संबंधित बयान

चंदौली: रसूखदार व्यक्ति के दबाव में आकर आवेदक का लिखित बयान आख्या में न दर्ज करने का मामला संज्ञान में आया है। आवेदक के पुत्र का कहना है कि मेरे द्वारा स्वयं आवेदक का लिखित बयान श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय को सरकारी ईमेल आईडी और सरकारी सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर पर प्रेषित करके उन्हें अवगत कराया गया था, किंतु क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा रसूखदार के दबाव में आकर लिखित बयान को दर्ज नहीं किया गया तथा शिकायत के क्रम में भूमि पैमाइश का दस्तावेज भी प्रस्तुत किया किंतु धारा 24 के पैमाईश को भी साक्ष्य का आधार नहीं माना गया।

क्षेत्राधिकारी के सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर भेजा गया बयान

पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा क्या आख्या प्रेषित की गई?

आख्या के अनुसार क्षेत्राधिकारी द्वारा यह आख्या प्रेषित की गई है कि वर्ष 2006 में वह भूमि दाता तिवारी की थी तथा 2006 में ही उस भूमि की मिट्टी निकाली गई थी। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि चकबंदी 2013 में हुई है और चकबंदी की धारा 4 के अनुसार पूरी भूमि को समतल करके ही भूमि का आवंटन किया जाता है।

इस प्रकार से आईजीआरएस का निस्तारण करना क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है कि क्या सच में क्षेत्राधिकारी महोदय किसी दबाव में कार्य कर रहे हैं?

The post अरे ये क्या! किसके दबाव में आकर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू ने नहीं दर्ज किया पीड़ित का लिखित बयान appeared first on Lokadhikar News.

प्रयागराज में तैनात पुलिसकर्मी के जमीन की मिट्टी चोरी, रोशन ईंट भट्ठा मालिक पर मिट्टी चोरी का आरोप, डीएम चंदौली के पास पहुंची शिकायत
चन्दौली: मामला चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र के भीखपुर गांव का है जहां दो दबंग किस्म के व्यक्ति रोशन ईंट भट्ठा संचालक नियाज़ व कियाफलिन रोशन पर आरोप लगा है की प्रयागराज में तैनात एक पुलिसकर्मी के जमीन से भट्ठा मालिक द्वारा आधे से ज्यादा भूमि की मिट्टी चोरी कर ली गई है तथा विरोध करने पर उनके द्वारा तमाम राजनीतिक दलों का नाम लेकर पीड़ित को धमकाया जा रहा है। मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से डीएम चंदौली व एसपी चंदौली को की गई है। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा जिसका मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि पीड़ित पुलिस विभाग का कर्मचारी है तथा पुलिस अधिकारियों में डर है कि कहीं उन पर पक्षपात करने का आरोप न लग जाए।

भट्ठा संचालक द्वारा कई वर्षों से रिहायशी इलाके में नियम कानून को ताक पर रखकर भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। गांव वालों के अनुसार भट्ठे से निकलने वाले धुएं से पूरा पर्यावरण प्रभावित होता है किंतु भट्ठा मालिक के दबंग़ किस्म के होने के कारण कोई कुछ नहीं बोलता प्रश्न यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य कार्यालयों ने किस आधार पर अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया है यह एक गंभीर विषय है।

The post प्रयागराज में तैनात पुलिसकर्मी के जमीन की मिट्टी चोरी, रोशन ईंट भट्ठा मालिक पर मिट्टी चोरी का आरोप, डीएम चंदौली के पास पहुंची शिकायत appeared first on Lokadhikar News.