लोक अधिकार न्यूज़, Author at Lokadhikar News

महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने गई फतहपुर ताल नरजा की महिला की भगदड़ मे दर्दनाक मौत गांव में मातम का माहौल
नदवासराय मऊ प्रयागराज राज मे लगे महाकुंभ मेले मे मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए मंगलवार की सुबह पति के साथ घर से गई महिला की मेले में मंगलवार की रात्री मे हुई भगदड़ मे मौत हो गई जिसकी सूचना उसके घर आते ही पूरे गांव में मातमी माहौल हो गया। थाना क्षेत्र कोपागंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा निवासी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर उम्र लगभग55वर्ष अपने पति लाला राजभर के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए हंसीखुशी मंगलवार की सुबह घर से गई और रात्रि में 12बजे के बाद मौनी अमावस्या का मुहूर्त आते ही स्नान के लिए उमड़े जनसैलाब के बीच अपने पति से बिछड़ गई उसी दौरान श्रद्धालुओं मे भगदड़ मच गई जिसकी चपेट में आने से प्रभावती की मौत हो मृतका की चार लड़कियां और लड़के है जिसमें चारों लड़कियों एक लड़के इन्दल उम्र32वर्ष की शादी हो चुकी है जबकि छोटे लड़के राजन उम्र25 वर्ष की अभी शादी नहीं हुई है।खबर लिखे जाने तक मृतका का शव घर नहीं आया था।

The post महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने गई फतहपुर ताल नरजा की महिला की भगदड़ मे दर्दनाक मौत गांव में मातम का माहौल appeared first on Lokadhikar News.

कैबिनेट मंत्री ने स्नेह मिलन सह संवाद कार्यक्रम में दिया पहले का हिसाब, लिए नए सुझाव
व्यापारी उद्यमियों सहित विभिन्न संस्थाओं ने किया अभिनंदन, बोले लोग “एके हैं तो ओके है”

मऊ ताड़ीघाट रेल परियोजना में मऊ गाजीपुर के लिए उठी पुरजोर मांग, संज्ञान लेगा पीएमओ

मऊ- न आगवानी की औपचारिकता ना गले में फूलों के हार,लोगों के बीच बैठकर सीधे किया संवाद। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुरू की गई परंपरा के तहत लगातार दूसरे वर्ष भी स्नेह मिलन व संवाद का कार्यक्रम रखा। जिसमें जिले भर के उपस्थित लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गत वर्ष मिले सुझाव व मांग पत्रों का ब्यौरा देते हुए बताया कि गत वर्ष मिले सुझाव में से 80% से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। बाकी का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे जिसमें विभिन्न माध्यमों से जनपद को और समृद्ध हुआ सुंदर बनाए जाने के बाबत लोगों ने खुले मन से सुझाव दिए। इसके पूर्व नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नगर विकास मंत्री ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा कराई जा रहे कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बगैर किसी भूमिका के वार्ता शुरू करते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यहां मैं अभिनंदन स्वागत या अपनी तारीफ सुनने नहीं आया हूं। बल्कि सीधे लोगों से संवाद कर जनपद को और सुंदर बनाने के लिए सुझाव लेने आया हूं। इस दौरान बिजली, सड़क, उद्योग, इंडस्ट्रियल विकास, पर्यटन, घाटों का सुंदरीकरण के साथ ही मऊ गाजीपुर ताड़ीघाट रेल परियोजना की चर्चा हुई। इसके बाबत जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि निश्चित रूप से मऊ गाजीपुर ताड़ीघाट रेल परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना थी। जिस समय मनोज सिन्हा रेल मंत्री थे मैं पीएमओ में था। हम लोगों ने साथ बैठकर यह इस परियोजना को मंजूरी दी थी। ऐसे में गाजीपुर ताड़ीघाट रेल परियोजना पूरी हो गई, जबकि मऊ और गाज़ीपुर अभी अधूरी पड़ी है। जिसके लिए वह संबंधित विभाग व पीएमओ का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। लोगों द्वारा ढेकुलिया घाट से हनुमान घाट, सतीघाट होते हुए बख्तावरगंज फोरलेन बाईपास तक बंधे पर सड़क चौड़ीकरण और नए निर्माण की बात रखी गई। जिस पर उन्होंने विशेष ध्यान देने की बात किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान दर्जन भर से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे पहुंचे, जिन्होंने अपनी समस्याए रखी। जिस पर तत्काल श्री शर्मा द्वारा कदम उठाया गया। हालांकि पूर्व में भी उनके द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहयोग के बाबत कंपोनेंट ब्लड बैंक व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का पहल कर दिया है जो शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगा। नगर के प्रख्यात धार्मिक संगठन हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा नगर विकास मंत्री एके शर्मा से विशेष निवेदन करते हुए महाकुंभ के सांस्कृतिक संकुल में सुंदरकांड पाठ वाचन की अनुमति मांगी गई। गौरतलब हो की गत दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर में भी मऊ के हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें 1100 लोगों ने भाग लिया था। इस संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिद्वार राय, लघु उद्योग भारती प्रदेश महासचिव भारत थरड, आजाद यादव, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, प्रवीण गुप्ता, विनय जायसवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, डॉक्टर एस एन राय, डॉक्टर एस सी तिवारी, डॉक्टर योगेंद्र यादव, डॉक्टर राहुल राय, अजय सिंह, गोपाल गुप्ता, कन्हैया लाल जायसवाल, तेज प्रताप तिवारी, शिवाजी राय, रवि खुशवानी, नीरज जायसवाल, अनमोल राय, भरत लाल राही, विनोद गुप्ता, अर्पित उपाध्याय, अजीत राय, प्रतीक जायसवाल, आनंद सिंह रैकवार, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सुझाव दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रमेश राय इत्यादि उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री ने स्नेह मिलन सह संवाद कार्यक्रम में दिया पहले का हिसाब, लिए नए सुझाव appeared first on Lokadhikar News.

मंदिर से धार्मिक ध्वज तोड़ने का मामलाः मऊ में 4 आरोपी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर की वर्षगांठ पर लगाया गया था ध्वज
मऊ। जनपद के चिरैयाकोट नगर के वार्ड नंबर 8 स्थित मानपुर काली माता मंदिर परिसर से धार्मिक ध्वज तोड़कर फेके जाने के मामले में आरोपितों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किये जाने का समाचार है।

ज्ञात हो कि गत 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर के मानपुर स्थित काली माता मंदिर पर भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आयोजक द्वारा वहां पर फूल ,माला,व धार्मिक ध्वज लगाए गए थे ।बताते हैं मुस्लिम समुदाय के लोग उक्त का विरोध किए और संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ गाली गलौज और हाथापाई पर उतर गए, तथा जान से मारने की धमकी देने लगे।

तात्कालिक तौर पर पुलिस हस्तक्षेप पर ध्वज लगाया गया।किन्तु अगले ही दिन उस ध्वज को समुदाय विशेष के लोग ने लग्गी से काटकर फेंक दिया तथा उस पेड़ की डाल को भी काट दिया,तथा देख लेने की धमकी देने लगे।उक्त के सम्बंध में स्थानीय निवासी संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश के तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज किया था।

जिसके आरोपित चार लोगों को पुलिस ने रविवार को उनके घर से पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार मुस्ताक अंसारी पुत्र जलील अंसारी,

शब्बीर अंसारी,

नसीर अंसारी,नसीम अंसारी पुत्र मुस्ताक अंसारी को मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा 299,351(2), 352,बीएन एस के अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया।

The post मंदिर से धार्मिक ध्वज तोड़ने का मामलाः मऊ में 4 आरोपी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर की वर्षगांठ पर लगाया गया था ध्वज appeared first on Lokadhikar News.

76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा
देश के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन -सीडीओ

मऊ-मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा विकास भवन परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात विकास भवन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में की गई। गोष्टी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय स्थापित करते हुए सबको गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी गई। तथा उन्होंने कहा कि देश की आजादी तभी सार्थक होगी जब हम सब मिलकर देश के लिए सही कार्य करेंगे। अपना देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कोहिमा तक पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान तैयार हुआ था। ऐसे में हर साल 26 जनवरी के दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। तथा फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को सुने, क्योंकि जनता बहुत ही उम्मीद लेकर हम सबके पास आती है।

गोष्ठी के दौरान समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा, लेखाकार समीउल्लाह, वरिष्ठ लिपिक जिला पंचायत राज कार्यालय रामानंद तथा नवागत ग्राम पंचायत अधिकारी माया गुप्ता के अलावा अन्य कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत की गई।

गोष्ठी के दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बीनू सिंह सहित विकास भवन में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा appeared first on Lokadhikar News.

महाकुंभ 2025 : पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी
महाकुंभ नगर । प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हो रही है। इस बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पावन धारा में डुबकी भी लगाएंगे।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 कुंभ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी, तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु-संतों ने भी संगम में स्नान किया था।

महाकुंभ में योगी सरकार की बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। यह बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। संगम में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है।

पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक का स्थान बदल दिया गया। अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है तो वीआईपी सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी।

बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे। यहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिए त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद विधिवत संगम में स्नान करेंगे।

The post महाकुंभ 2025 : पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी appeared first on Lokadhikar News.

गोरखपुर- जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन : CM योगी
कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित के साथ संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें ढिलाई अक्षम्य होगी।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिले।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

The post गोरखपुर- जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन : CM योगी appeared first on Lokadhikar News.

भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रावण के सोने के हिरण बनने को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को बयान के लिए घेर रही है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये लोग रावण की इतनी पैरवी क्यों कर रहे हैं। ये राक्षसी प्रवृत्ति के हैं और अगर दिल्ली की जनता ने इन्हें चुना, तो ये गरीब तबके के लोगों को राक्षस की तरह निगल जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कल एक जनसभा में कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और सीता मैया उस सोने के हिरण पर मोहित हो गई। इस पर भाजपा वालों का कहना है कि रावण नहीं, मारीच राक्षस सोने का हिरण बनकर आया था। इसके लिए मेरे घर के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी धरने पर बैठी है। भाजपा का कहना है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। इनको रावण से इतना प्यार है, ये राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के झुग्गी वालों और गरीब तबके को खासकर बताना चाहता हूं कि अगर ये सत्ता में आ गए तो ये आप लोगों को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बयान जारी किए। वहीं, मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी हुआ है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाए हैं कि उन्हें रामायण और सीता माता के बारे में कुछ पता ही नहीं है और उन्होंने सीता माता का अपमान किया है।

The post भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस की तरह निगल जाएंगे : अरविंद केजरीवाल appeared first on Lokadhikar News.

चीन से टकराव या दोस्ती, कौन सा रास्ता चुनेंगे ट्रंप ?
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे अधिक सवाल चीन को लेकर उनकी नीति के बारे में पूछे जा रहे हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। लेकिन वाशिंगटन में नई सरकार के बनने से पहले ही दोनों देशों ने बातचीत में रूचि दिखाई है।

यहां हम पांच पिछले कुछ दिनों 5 ऐसे घटनाक्रम का जिक्र कर रहे हैं जो भविष्य में बीजिंग और वाशिंगटन के संबंधों में सकारात्मक बदलाव का संकेत देते हैं : –

1-शुक्रवार को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन संबंधों में एक ‘नए शुरूआती बिंदु’ का आह्वान किया और अपने ‘व्यापक साझा हितों’ पर जोर दिया।

2-ट्रंप ने कहा कि इस बातचीत में टिकटॉक पर चर्चा भी शामिल थी जो फिलहाल दोनों देशों के बीच ताजा विवाद है। दरअसल अमेरिका टिकटॉक पर बैन लगाने की तैयारी में है लेकिन ट्रंप ने राष्ट्रपति का पदभार संभालते ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध को 75 दिन के लिए टाल दिया।

3-टिकटॉक पर ट्रंप का कार्यकारी आदेश नए राष्ट्रपति की ओर से दिए गए संकेतों में से एक है कि वह बीजिंग के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, भले ही वह अमेरिका के प्रमुख भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी देश पर सख्त रुख अपना रहे हों।

4-शी ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भेजा। वह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बीजिंग की तरफ भेजे गए अब तक के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

5-ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहले दिन (20 जनवरी) को चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने से भी परहेज किया जबकि चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उन्होंने बहुत जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने अमेरिका में चीनी आयात पर 60% से अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी। कई पर्यवेक्षकों का मानना था कि वह पहले दिन ही इस बारे में ऐलान करंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

The post चीन से टकराव या दोस्ती, कौन सा रास्ता चुनेंगे ट्रंप ? appeared first on Lokadhikar News.

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह
घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान को छह दिनों बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।

अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है।

इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है।

जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।

इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

The post अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह appeared first on Lokadhikar News.